उपराष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

0 117

नई दिल्ली, 25 दिसंबर। उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है –

‘‘मैं प्रभु यीशु मसीह के जन्म के प्रतीक क्रिसमस के शुभ अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

यीशु मसीह का जीवन करुणा, क्षमा, प्रेम और सहानुभूति के शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है। हम इन शाश्वत गुणों को हमेशा याद रखें जो हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं और हमारे संबंधों को मजबूत करते हैं।

इस दिन की खुशी हमारे भीतर गूंजती रहे, शांति, सद्भाव और खुशी को बढ़ावा दे। सभी को हार्दिक खुशी और सद्भावना से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं।‘’

Leave A Reply

Your email address will not be published.