विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा से की मुलाकात

0 104

नई दिल्ली, 28 जुलाई। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नई दिल्ली में जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा से मुलाकात की। जापान के विदेश मंत्री दो दिन के भारत दौरे पर हैं। हयाशी योशिमासा 15वीं भारत-जापान मंत्रिस्तरीय रणनीतिक वार्ता में भाग लेंगे। डॉ. जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि भारत-जापान रणनीतिक वार्ता से द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का मार्ग प्रशस्‍त होगा। भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा ऐजन्‍डा में शामिल है। हयाशी योशिमासा आज भारत-जापान फोरम में भाग लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.