भारत की विकास गाथा को नीचा दिखाने के लिए छेड़छाड़ किए गए आख्यानों का विरोध करने की जरूरत है: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने आज भारतीय सूचना सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की

0 107

नई दिल्ली, 15 फरवरी।उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज उप-राष्ट्रपति निवास में भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर) अधिकारियों के एक समूह के साथ बातचीत की। इस दौरान श्री धनखड़ ने उन्हें “लोकतंत्र और राष्ट्रवाद के वास्तविक रक्षक” बनने के लिए कहा। उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के दौरान गलत सूचनाओं से लड़ने और टीके से जुड़ी हिचकिचाहट को दूर करने में आईआईएस अधिकारियों की भूमिका की प्रशंसा की। श्री धनखड़ ने युवा प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि इन दिनों हर सेकंड जो कुछ भी वायरल हो रहा है, उससे हमेशा सतर्क और जागरूक रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.