राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 219.53 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

0 71

12-14 आयु वर्ग में 4.12 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 24,043 हैं

पिछले 24 घंटों में 2,112 नए मामले सामने आए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.97 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 219.53 करोड़ (2,19,53,88,326से अधिक हो गया।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.12 करोड़ (4,12,27,878से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 10415373
दूसरी खुराक 10120383
प्रीकॉशन खुराक 7067793
 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 18437114
दूसरी खुराक 17720134
प्रीकॉशन खुराक 13742922
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 41227878
दूसरी खुराक 32326914
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 62003360
दूसरी खुराक 53309378
 

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 561404190
दूसरी खुराक 516276208
प्रीकॉशन खुराक 100383526
 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 204047129
दूसरी खुराक 197066915
प्रीकॉशन खुराक 50645217
 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 127680506
दूसरी खुराक 123213459
प्रीकॉशन खुराक 48299927
  प्रीकॉशन खुराक 22,01,39,385
   कुल 2,19,53,88,326

 

भारत में सक्रिय मामले आज 24,043 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002J37J.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 3,102 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,40,87,748 हो गई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003RDK0.jpg

 

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,112 नए मामले सामने आएं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZF2Z.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 2,09,088 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 89.98 करोड़ से अधिक (89,98,36,516जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.97 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.01 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DKFV.jpg

Leave A Reply

Your email address will not be published.