भारतीय नौसेना के बेड़े में नवीनतम स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्ध पोत-इंफाल शामिल किया

0 103

नई दिल्ली, 27दिसंबर।भारतीय नौसेना के बेड़े में नवीनतम स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत-इंफाल शामिल हुई। इस अवसर पर मुंबई में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि रहें। बंदरगाह और समुद्र में व्यापक परीक्षण के बाद इस वर्ष अक्टूबर में स्वदेश निर्मित यह युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा गया था।

आईएनएस इंफाल विध्वंसक पहला युद्धपोत है जिसे पूर्वोत्तर के किसी शहर का नाम दिया गया है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मणिपुर के बलिदान और योगदान के प्रति यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.