20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल- ई20, वर्ष 2025 तक पूरे देश में उपलब्ध होगा: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी

0 124

नई दिल्ली, 8 जुलाई। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि ई-20 पेट्रोल बेचने वाले विशेष ईंधन स्टेशन 2025 तक पूरे भारत में उपलब्ध हो जाएंगे।  पुरी ने इंडियन मर्चेंट्स चैंबर्स की वार्षिक बैठक को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि इस तरह का पहला केंद्र इस वर्ष फरवरी में खोला गया था। इसके बाद इनकी संख्या 600 से अधिक हो गई है।

ई-20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। पुरी ने बताया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2013-14 में 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 2021-22 में 433 करोड़ लीटर हो गया है। उन्‍होंने कहा कि जैव ईंधन बेचने वाले ईंधन स्टेशनों की संख्या 67 हजार से अधिक हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.