राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हावड़ा में बेलूर मठ का किया दौरा

0 154

नई दिल्ली, 28 मार्च। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को दौरा किया। मिशन के महासचिव स्वामी सुविरंदाजी महाराज ने मुर्मू की अगवानी की। इस दौरान वह मठ के मुख्य मंदिर के साथ ही स्वामी विवेकानंद के कक्ष का दौरा भी करेंगी।

‘मठ’ परिसर के मंदिर की वास्तुकला में हिंदू, इस्लामिक, ईसाई और बौद्ध कला का मिश्रण देखने को मिलता है तथा देश-दुनिया से हजारों लोग यहां आते हैं। बहरहाल, राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर आज सुबह 10 बजे तक ‘मठ’ सभी अन्य पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

बाद में राष्ट्रपति कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।

उनका विश्व विख्यात कवि रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए बाद में शांतिनिकेतन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।

मुर्मू सोमवार को कोलकाता पहुंची थीं और उन्होंने नेताजी भवन का दौरा किया था जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक सुभाष चंद्र बोस रहते थे। वह टैगोर परिवार के घर जोरासांको भी गयी थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.