दिल्ली-NCR में तेज बारिश के कारण से बाढ़ जैसे हालात

0 102

नई दिल्ली, 28 जून।दिल्ली-NCR में गुरुवार को देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कुछ जगहों पर तो 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। कई कारें डूब गईं। कई निचली जगहों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि 1936 के बाद यह दूसरी बार है जब जून के महीने में 24 घंटे के अंतराल में इतनी बारिश देखी गई। मानसून ने कल उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। इसके साथ ही मानसून गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार में भी आगे बढ़ गया। यह आज हरियाणा पहुंच सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.