केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ प्रगति मैदान में मत्स्य पालन विभाग के मंडप की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

0 104

नई दिल्ली,4नवंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में “वर्ल्ड फूड इंडिया 2023” के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी कैबिनेट मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और अन्य गणमान्य व्यक्ति वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी कैबिनेट मंत्री श्री परशोत्तम रुपाला ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के साथ प्रगति मैदान में मत्स्य पालन विभाग मंडप की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

दोनों मंत्री मत्स्य पालन विभाग के मंडप के 12 प्रदर्शनी स्टालों पर गए और उद्यमियों के साथ बातचीत की। स्टालों में डिब्बाबंद, सूखे और फ्रोज़न रूपों में विभिन्न प्रकार की मछली और मत्स्य उत्पादों, मूल्य वर्धित उत्पादों एवं मिलेट के मछली उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

मत्स्य पालन विभाग की सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने आज विश्व खाद्य एक्सपो में मत्स्य पालन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी स्टालों का भी दौरा किया और विभिन्न प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने “वर्ल्ड फूड इंडिया 2023” के दूसरे संस्करण में भागीदार के रूप में भाग लिया। विभाग ने “मत्स्य पालन और जलीय कृषि के माध्यम से वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा” विषय पर एक तकनीकी सेमिनार सत्र का भी आयोजन किया। प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने खाद्य क्षेत्र में क्रांति ला रहे उभरते रुझानों, तकनीकी प्रगति और टिकाऊ प्रथाओं पर चर्चा की।

तकनीकी सत्र भारत मंडप में भी प्रख्यात वक्ताओं पूर्व कुलपति, आईसीएआर-सीआईएफई, मुंबई, डॉ. दिलीप कुमार सचिव, एनएएएस, पूर्व कुलपति, आईसीएआर-सीआईएफई, मुंबई, डॉ. डब्ल्यू.एस. लाकड़ा, निदेशक, एमपीईडीए, डॉ. एम. कार्तिकेयन, सदस्य सचिव, सीएए, डॉ. वी. कृपा द्वारा आयोजित किए गए। तकनीकी सत्र मे अध्यक्ष, एसईएआई, श्री जगदीश वी. फोफांदी और मत्स्य पालन विभाग के अनुसंधान अधिकारी डॉ. पृथ्वी रानी ने भाषण दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.