कुत्तों के झुंड ने 4 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

0 106

नई दिल्ली, 21फरवरी।देश में कुत्तों के आंतक के मामले थमने का नाम नहीं लें रहे हैं। ताजा मामला अब हैदराबाद से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद में एक 4 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को नोचा, उसे घसीट-घसीट कर घायल कर दिया। इस पूरी घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

इसमें मासूम रो-रो कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता दौड़कर पहुंचे और उसे कुत्तों से छुड़ाया। इसके बाद वे बच्चे को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। मासूम बच्चे के पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। वो जिस बिल्डिंग में ड्यूटी देते हैं उसी में उनका परिवार भी रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.